कुल पेज दृश्य

बुधवार, 8 सितंबर 2010

शिवानंद का होमियो होम किट


शिवानंद का होमियो होम किट घर में रखना चाहिए। इमरजेंसी में काफी काम आता है। इसमें बीस तरह की होमियो दवाएं हैं। अपच, फूड पायजनिंग, सर्दी-खाँसी, बुखार, फोड़े-फुँसी, अमीबा पेचिस, अतिसार, मासिक धर्म की तकलीफें, टांसिल्स और चोट-मोच आदि सामान्य रोगों के लिए इस किट में दवाएं दी गई हैं। कुछ होमियो दवाएं सिंगल फार्म में हैं, कुछ काम्बीनेशन के रूप में हैं। साथ में एक पुस्तिका भी है, जिसमें दवाओं के बारे में सारी जानकारी है। कब, कैसे, कितनी मात्रा में लेनी चाहिए इसका ब्यौरा इस पुस्तिका में दिया गया है। पुस्तिका हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलती है। इस किट की कीमत भी है मात्र २३० रु., महँगाई के इस युग में किट काफी सस्ता है। कारण सोहम फाउंडेशन ने इसे जनहित में तैयार किया है। लाभ कमाना मकसद नहीं है। सेवा के बतौर यह पेश किया गया है। स्वामी शिवानंदजी को होमियोपैथी पर काफी भरोसा था। उन्होंने इस विषय का गहराई से अध्ययन किया था और शौकिया उपचार भी करते रहे। अपने अनुभवों के आधार पर पुस्तकें भी लिखी हैं। यह किट आप किसी मित्र या रिश्तेदार को भेंट स्वरूप भी दे सकते हैं।

5 टिप्‍पणियां:

  1. जानकारी देने के लिए शुक्रिया

    http://veenakesur.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  2. जानकारी देने के लिए शुक्रिया|

    जवाब देंहटाएं
  3. हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई
    कृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देनें का कष्ट करें

    जवाब देंहटाएं
  4. ये तो बहुत अच्छी बात बता दी आपने
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं