कुल पेज दृश्य

बुधवार, 28 नवंबर 2012

अनेक रोगों का एक त्रियोग

जो लोग कब्ज और पेट संबंधी बीमारियों से परेशान हैं, उनके लिए एक नायाब नुस्खा है त्रियोग। यह तीन चीजों का योग है जिसे मैथीदाना, अजवाइन और काली जीरी मिला कर बनाया जाता है। तीनों चीजें सहजता से उपलब्ध हैं और औषधि गुणों से भरपूर हैं। मैथीदाना 250 ग्राम, अजवाइन 100 ग्राम और काली जीरी(Vernonia Anthelmintica) 50  ग्राम लें। तीनों को बारीक पीस कर चूर्ण बना लें। यह चूर्ण रोज आधा चम्मच मात्रा में रात को सोते समय गर्म पानी के साथ लिया जाए तो पेट के तमाम रोगों में फायदा करता है। कब्ज तो कोसों दूर हो जाता है। इसके साथ पथ्य भी करें तो परिणाम बेहतर मिलते हैं। पथ्य अर्थात तली गुली चीजें, बेसन और मैदे से बनी चीजों से यथा संभव परहेज करें। भोजन में सलाद व रेशे वाले पदार्थ अधिक लें। यह नुस्खा गैस, अपच, भूख न लगना, भोजन के प्रति अरुचि आदि रोगों में बेहद लाभ करता है।
।। अन्य फायदे।।
1.गठिया दूर होता है
2.हड्डियां मजबूत होती हैं
3.आँखों की रोशनी बढ़ती है
4.बालों का विकास होता है
5.शरीर में रक्तसंचार तीव्र होता है
6.कफ से मुक्ति मिलती है
7.हृदय की कार्य क्षमता बढ़ती है
8.थकान नहीं रहेगी, अश्व के समान बल आएगा
9.स्मरण शक्ति बढ़ती है
10.शरीर की रक्तवाहिनियां शुद्ध होंगी
11.मधुमेह काबू में रहेगा
12.स्त्रियों में शादी के बाद होने वाली तकलीफें दूर होंगी
13.नपुंसकता दूर होगी, बच्चा होगा वह भी तेजस्वी होगा
14.त्वचा के रंग में निखार आएगा
15.जीवन निरोग, चिंता रहित और स्फूर्तिदायक बनेगा
तो आप भी आजमा कर देखिए। कई लोगों ने आजमाया और लाभ पाया है।
 कम से कम दो माह में अपेक्षित परिणाम मिलने लगेंगे।

26 टिप्‍पणियां:

  1. क्या यह उच्च रक्तचाप में फायदा पहुंचाता है?

    जवाब देंहटाएं
  2. मूज़े त्रियोग से पूर्ण रूप से लाभ हुआ हे.

    जवाब देंहटाएं
  3. कृपया बताए काली जीरी और कलोंगी एक ही होती है। या अलग।

    जवाब देंहटाएं
  4. kya yah yog mucus (aanv) men bhi aaram karta he

    जवाब देंहटाएं
  5. methi, sauf ke atirikt jo tisre kale beej hain vo to kali jeeri nahin kalouji jaise lag rahe hain. kripya batane ke kasht karen ke kala jeera hona chahiye ya kalonji ?

    जवाब देंहटाएं
  6. galti se ajvain ko saunf likha. methi ajvain (Saunf nahi) ke atirikit jo tisra chitra hai vo kalonji lagta hai. kripya spasht karen kalonji ya kala jeera ?

    जवाब देंहटाएं
  7. काली जीरी व कालोंजी अलग अलग हे. केवल दूकान से काली जीरी ही खरीदे.

    जवाब देंहटाएं
  8. kali jiri to type ki dikha rahi hai google lekin hamara confusion ho raha hai plz reslove this my problem
    1)ekdam black hai
    2)dusri thodi khane ke jiri jaisi lagti hai

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. काली जीरी नेट पे नी मिलेगी. अपने पास की पंसारी की दुकान से ले लो

      हटाएं
  9. http://2.bp.blogspot.com/-mg3XJwNzyBA/UYimbv5TCUI/AAAAAAAAQcY/udh02eQfoeA/s1600/Kalijiri-Ironweed+(2)+-+1.jpg

    2)https://encrypted-tbn3.gstatic.com/images?q=tbn:ANd9GcRn-eGztdyZxfr1KsCi_xrbzmHZHM84ncXwTC6UNoMYei4uYpSRPw

    जवाब देंहटाएं
  10. dear sir Jai ShreeKrishna......mai lagatar aappkey ka blogs parta hu, Is sey jiyda desh ki sewa nahi ho sakti, aapkey itney giyan vardak lekh hotey hai,is baarey mey koi attisyokti nahi hai, kirpa aapsey ek gujarish hai ki is blog ki background dark hai,isliye iska print out nahi liya ja sakta,is per dhiyan dengey to kirpa hogi, sesh aapkei aasish or saneh ki lalsa mey......raman gupta.9814446016(ramangupta.pb@gmail.com)

    जवाब देंहटाएं
  11. कितनी लेनी है मात्रा ग्राम में बताये

    जवाब देंहटाएं
  12. क्या इसमे काला नमक मिला सकते है ?

    जवाब देंहटाएं
  13. मैं पिछले 9 महीने से इस चूर्ण का प्रयोग कर रहा हूँ, पूरी तरह से नियम पूर्वक,परन्तु कोई फायदा नही हुआ।क्या इसका प्रयोग बंद कर दू या जारी रखूं

    जवाब देंहटाएं
  14. १)काली जिरी जिसका जिरे जैसा खुशबु आता है, और् दुसरी २)जो साइज मे बडी और टेस्ट मे कडवी करेली जैसी उसका जिरे जैसा खुश्बु नही है. इसमेसी कौनसी ले.
    Pls answer.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. भाई साहब, आप क्रमांक नम्बर २ को चुनें।

      हटाएं