कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 26 नवंबर 2010


पालक एक सस्ती, सर्वसुलभ और सदाबहार सब्जी है। आप सब्जी के रूप में तो इसका प्रयोग यदाकदा करते ही होंगे। अगर इसके ज्यूस का भी सेवन करें तो इससे अच्छी कोई बात नहीं। पालक का ज्यूस बड़ी आसानी से बनता है और उसे स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें टमाटर और थोड़ा गुड़ मिलाया जा सकता है।
निर्माण विधिः पाव भर पालक के पत्ते लें, उसे काटने से पूर्व अच्छी तरह धो लें। दो लाल टमाटर भी काट लें। थोड़ा सा गुड़ लें। तीनों को मिक्सर में फेंट लें। आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएं और छननी से छान कर पीएं, पिलाएं।
लाभः यह ज्यूस अत्यंत गुणकारी है। विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर है। रक्त में हिमोग्लोबिन बढ़ाता है। जो रक्तअल्पता अर्थात एनिमिया के शिकार हैं, उनके लिए इससे बेहतर कोई उपाय नहीं हो सकता। इसे ग्रीन ब्लड भी कहा जाता है। प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक सोहनलालजी के अनुसार यह गेहूँ के जवारे के रस का विकल्प है। जवारे का रस बनाना मुश्किल कार्य है और बहुत झंझट वाला है, लेकिन इसे आसानी से रोज बनाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें